आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के चीक टोली मोहल्ले में बुधवार की सुबह पंखे से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। देखते ही देखते मृतक के घर के बाहर पूरे मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए की सदर अस्पताल ले आई। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
डिप्रेशन में होने के कारण परिजन द्वारा मृतक की आत्महत्या करने की भी बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के चिक टोली मोहल्ला वार्ड नंबर 33 निवासी स्व.शिव पूजन राम का 28 वर्षीय पुत्र निर्मल कुमार है। वह चीक टोली स्थित मुर्गी फार्म दुकान पर मुंशी का काम करता था। इधर मृतक का चचेरा भाई सोहन कुमार ने बताया कि मंगलवार को मुहर्रम था जिसको लेकर वह रात 8 बजे घर वापस आया था।इसके बाद छत पर बैठकर हम लोग 10 बजे रात तक बात भी किये और वह ठीक से बातचीत भी कर रहा था।

इसके बाद खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। बुधवार की सुबह जब वह अपने मुर्गी फार्म दुकान पर नहीं गया तो उसका मालिक घर पर आया और कहा कि अभी तक निर्मल दुकान पर नहीं आया है उसे भेज दीजिए। जिसके बाद वह उसे उठाने के लिए उसके कमरे में गया और उसके दरवाजे को खटखटाया। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था। जिसके बाद उसने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

जिसके बाद मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोग वहां आ गए। इसके बाद परिजनों ने उसके शव को पंखे की कुंडली से नीचे उतारा। जिसके पश्चात इसकी सूचना थाना को दी। वहीं दूसरी ओर मृतक के चचेरे भाई सोहन कुमार ने सही रूप से काम ना मिलने व डिप्रेशन के कारण आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक युवक की मौत बनकटी कुंडी से गले गमछे में बांधकर फांसी लगाने के कारण मौत होना प्रतीत होता है।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हालांकि पुलिस वारंगल से मामले की छानबीन कर रही है। घटी इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Comment here