Breaking News

अब रोजाना चलेगी गोरखपुर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस:14 अगस्त से होगा नियमित परिचालन

छपरा से पटना के लिए जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी ख़बर है। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों के सहूलियत के लिए थावे – मशरक रेलखंड रूट पर चलने वाली गोरखपुर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का संचालन 14 अगस्त से रोजाना होगा। जिससे छपरा सिवान गोपालगंज के यात्रियों को पटना जाने में सहूलियत मिलेगी। अभी तक यह ट्रेन सप्ताह में 5 दिन ही चल रही है । 14 अगस्त से इसका नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा ।

रेल प्रबंधन ने ट्रेन के नियमित परिचालन की औपचारिक सूचना जारी कर दी है । गोरखपुर जंक्शन से चलकर पाटलिपुत्र तक जाने वाली 15080 अप एवं 15079 डाउन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन सप्ताह के • मंगलवार और शनिवार को नहीं हो रहा था । जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था ।

सिवान गोपालगंज सहित सारण जिले से होकर गुजरने वाली पटना के लिए यह एकमात्र ट्रेन है। सप्ताह में दो दिन ट्रेन का परिचालन नहीं होने से लोगों को निजी बस या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था से राजधानी पटना तथा गोरखपुर की यात्रा करनी पड़ती थी ।

रेल प्रशासन ने यात्रियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अब प्रतिदिन उक्त ट्रेन परिचालन करने का निर्णय लिया है ।उक्त ट्रेन का परिचालन नियमित होने से रेलवे को प्रतिदिन लाखों का राजस्व प्राप्त होगा । साथ ही यात्रियों को भी इससे सहूलियत मिलेगी । पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का परिचालन नियमित होने से सारण जिले के लाखों की आबादी में खुशी है ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.