बिहार में 5 साल बाद फिर महागठबंधन की सरकार बन रही है। इस बीच CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का 5 साल पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 2017 में तेजस्वी ने नीतीश को देश का सबसे झूठा मुख्यमंत्री बताया था। और राजनीति देखिए मंगलवार को वो कहते नजर आए आप से अनुभवी मुख्यमंत्री देश में कोई नहीं। यूजर्स इस वीडियो को शेयर करके लिख रहे हैं कि चाचा की तरह भतीजे ने भी पलटी मारना सीख लिया है। देखिए वो सभी वीडियो, जिसे यूजर्स शेयर करके मजे ले रहे हैं…
वायरल हो रहे दोनों वीडियो साल 2017 के हैं, जब नीतीश कुमार महागठबंधन से नाता तोड़कर NDA के साथ सरकार बनाई थी। एकतरफ तब तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर जमकर बरसे थे। उन्होंने कहा था- BJP बड़ी झूठी पार्टी है लेकिन उससे बड़ा झूठा बिहार का मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने नीतीश को कोसते हुए कहा था कि नीतीश से बड़ा बेशर्म मुख्यमंत्री पूरे हिंदुस्तान में नहीं है। लेकिन देश में अभी कोई सबसे अनुभवी और परिपक्व मुख्यमंत्री हैं तो वो नीतीश कुमार हैं।
वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा था कि- अब आपलोगों के साथ किसी भी हालत में समझौता नहीं होगा। दोनों वीडियो अब तेजी वायरल होने लगा जब नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मिलकर सरकार बना रहे हैं। लेकिन वापस महागठबंधन में जाने के बाद उन्होंने कहा- बीजेपी ने हमेशा अपमानित किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि बीजेपी ने जेडीयू को खत्म करने की साजिश रची। पार्टी में सभी लोगों की इच्छा थी की NDA के साथ अब नहीं रहना चाहिए। जैसे ही यह बात हुई तो हमने उसी को स्वीकार कर लिया।

2017 में NDA के साथ सरकार बना नीतीश ने सदन में RJD पर बोला था हमला।
नीतीश बोले थे- RJD के साथ अब कोई समझौता भविष्य में नहीं हो सकता
2017 में महागठबंधन छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने सदन में कहा था कि इसके बाद किसी भी परिस्थिति में RJD के साथ लौटकर जाने का प्रश्न नहीं पैदा होता। चाहे हम रहे या मिट्टी में मिल जाए आपलोग के साथ अब कोई समझौता भविष्य में नहीं हो सकता, अब यह असंभव है, नामुमकिन है अब वो चैप्टर खत्म हो चुका क्योंकि भरोसे को आप लोगों ने तोड़ा है।

9 अगस्त को सीएम नीतीश पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन में हुए शामिल।
जवाब में तेजस्वी ने कहा था- उन्होंने शर्म और नैतिकता बेच दिया
इसके जवाब में तेजस्वी यादव मीडिया के सामने CM नीतीश पर जमकर बरसे थे। उन्होंने कहा था कि सदन में बैठकर मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं। BJP बड़ी झूठी पार्टी है लेकिन उससे बड़ा झूठा बिहार का मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने नीतीश को कोसते हुए कहा था कि नीतीश से बड़ा बेशर्म मुख्यमंत्री पूरे हिंदुस्तान में नहीं है। उन्होंने शर्म और नैतिकता को बेच दिया है।



Comment here