वैशाली में रेप के मामले में आरोपी ने एक नाबालिग को पीट-पीट कर मार डाला। 15 साल के नीरज की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो पुलिस की गाड़ी में बैठकर आरोपी के घर तक गया था। और उसने उसके घर का पता बताया था। रविरंजन ने पहले गांव में घुसकर एक-एक लड़के की हत्या की धमकी दी। सोमवार को अचानक गायब हो गाय अगले दिन उसका शव गड्ढे में मिला। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम।
ग्रामीणों ने शव उठाने से किया मना
मामला पातेपुर थाना इलाके के भेरोखरा गांव का है। यहां के बंगरी गाछी के पास गड्डे से नीरज का शव मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पातेपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने शव को उठाने से मना कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
नीरज की फोटो मांग रहा था आरोपी रविरंजन
मृतक नीरज के नाना गणेश भगत ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया कि ‘सोमवार को गांव के ही राम दरस भगत के बेटे रविरंजन कुमार गांव के ही एक युवक सुनील भगत के मोबाइल पर फोन कर कहा कि नीरज कुमार का फोटो चाहिए जल्द भेजो।
सुनील भगत ने फोटो नहीं होने की बात कही। फिर रविरंजन ने कहा कि बलात्कार के केस में मेरी मां को गांव के लोगों ने पकड़वाया है। उस टोले के एक-एक लड़के का मर्डर करूंगा।’ इसके बाद सोमवार की शाम पांच बजे से गणेश भगत का नाती नीरज कुमार गायब हो गया।
नीरज के गायब होने पर उसके परिजनों ने काफी खोजबीन। लेकिन, उसका पता नहीं चला। गांव में काली पूजा को लेकर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर परिजनों ने सोचा कि नाच देख रहा होगा। लेकिन, मंगलवार की सुबह किशोर के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही गड्ढे से उसकी लाश मिली। उस रास्ते से लौट रहे लोगों की नजर पड़ी।



Comment here