BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

कोरोना वायरस: सरकारी स्कूलों में 16 मार्च से आयोजित वार्षिक परीक्षा स्थगित…

सरकारी स्कूलों में 16 मार्च से आयोजित वार्षिक परीक्षा को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने इस संबंध में डीईओ और डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान को निर्देश दिया है। सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की परीक्षा 16 मार्च से होनी थी। कोरोना वायरस से बचाव के उद्देश्य से सभी स्कूल को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। स्कूल बंद की
अवधि में परीक्षा संभव नहीं है।

ऐसे में अगले आदेश तक इस परीक्षा को स्थगित किया गया है। इधर सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग को बंद रखने के आदेश के बाद प्राइवेट स्कूलों में चल रही परीक्षाओं को
लेकर प्रबंधन उलझन में है। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि परीक्षा चल रही है। 19 मार्च तक परीक्षाएं चलनी है। बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर अनुमति दी गई है। ऐसे में ये परीक्षा होंगी या नहीं, इस संबंध में हमने मार्गदर्शन मांगा है।

Input: Hindustan