Breaking News

माैसम पूर्वानुमान:अगले पांच दिनों में जिले में हल्की बारिश के आसार

सुबह से दिन भर तेज धूप रही, वही आसमान में बादल छाने और तेज गति से पूरवा हवा के कारण गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिलती रही। हालांकि मंगलवार को जिले मे बारिश शुन्य रहा, कहीं भी फुहार तक नहीं हुई। 11 बजे के बाद से पूरवा हवा की गति 20 किमी प्रति घंटा हो गई, जिससे गर्मी व उमस का असर कम होता रहा। शाम के समय आसमान में हल्के बादल छाने लगे, जिससे मौसम के तापमान में और अधिक गिरावट देखा गया। मौसम वैज्ञानिक रंधीर कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों में हल्की फुहार के ही आसार हैं, वैसे सामान्य रूप से मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान में हल्के बादल नजर आएंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री के पार होने के आसार, वही 20 किमी तक की गति से पूरवा हवा चलने के कारण गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। सुबह के समय आद्रता 70 प्रतिशत व दोपर से शाम तक 40 से 20 प्रतिशत रहने की संभावना है।

फसल पर कीटों व बीमारियों का बढ़ेगा प्रकोप : डॉ. राम

कृषि वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने किसानों को हर हाल में धान व अन्य फसल की खेतों का नमी बनाकर रखने की सलाह दी। कहा की मौसम के तत्काल मार से बचने के लिए खेतों में नमी बनाकर रखने के लिए सिंचाई जरूरी है। किसान जरूरत के अनुसार खेतों की सिंचाई करे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में फसल पर कीटो व विभिन्न प्रकार की बिमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है, ऐसे में फसल के निगरानी जरूरी है। उन्होंने सब्जी की फसलों में 5 मिली नीम की दवाई को प्रति लीटर पानी में घोलकर मौसम साफ रहने पर छिड़काव की सलाह दी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.