Breaking News

बेगूसराय में पिकअप ने फुटपाथी दुकानदार को रौं’दा, घा’यल:न’शे में धुत था चालक, पुलिस को देखकर भागा; ग्रामीणों ने उपचाक को पकड़ा

बेगूसराय के विष्णुपुर में बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने फुटपाथी दुकानदार को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, पुलिस काे वाहन चेकिंग करते देख नशे में धुत चालक पिकअप की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। इसी दौरान उसने ठेला पर दुकान चला रहे दुकानदार को रौंद दिया। पिकअप बैन ड्राइवर मौके से फरार हो गया वहीं उक्त चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर उस भीड़ से उप चालक को हिरासत में लिया।

घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर पुरानी दुर्गा स्थान वार्ड नंबर 42 की है। घायल युवक की पहचान विष्णुपुर के रहने वाले श्याम शाह का पुत्र धीरज शाह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि धीरज साह अपने ठेला लेकर दुकान लगाने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को देख कर नशे में धुत पिकअप बैन का चालक पिकअप बैन को लेकर भाग रहा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप बैन ने युवक को रौंद दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।और उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौके पर नगर थाने की पुलिस और लाखों थाने की पुलिस ने पिकअप बैन को जप्त कर लिया और उपचालक को उस भीड़ से छूराकर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.