Breaking News

बांका में सड़क हादसे में बच्चे की मौ’त:मां और बहन गंभीर रूप से जख्मी

बांका में मंगलवार की देर रात रोड हादसे में एक नौ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसा अमरपुर थाना क्षेत्र के समय की है। दोनों जख्मी लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हसनपुर नया टोला गांव के मोहम्मद मुकीम की पत्नी बीवी नूरजहां और उसकी पुत्री मुस्तरीफ और पुत्र मोहम्मद अब्बू पहलाम से लौट रहे थे। इसी दौरान अमरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही 9 वर्षीय मोहम्मद अबू की मौत हो गई जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज किया गया। इसके बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। वही बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.