Breaking News

अरवल में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक की मौ’त:लाठी से करतब दिखा रहा था,

अरवल जिले के कुर्था में मोहर्रम पर्व के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। ताजिया जुलूस के दौरान लाठी से करतब दिखा रहे एक व्यक्ति अचानक जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।null

सदर अस्पताल आते ही डॉक्टरों ने चेकअप की और इसके बाद मृत घोषित कर दिया। दरअसल कुर्था डीह गांव निवासी स्पार्क अंसारी मोहर्रम पर्व के दौरान एक युवक के साथ लाठी से करतब दिखा रहा था इस दौरान करतब दिखाते दिखाते वह अचानक रुका और थोड़ी देर के बाद जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोग उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया इस दौरान मोहर्रम पर्व मना रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। डॉक्टरों ने मृतक व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इधर परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो गया है।

मौत के बाद नहीं निकाली गई ताजिया जुलूस

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इसहाक अंसारी को लाठी के करतब दिखाने में महारत हासिल था प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह हमेशा मोहर्रम पर्व के दौरान आंखों पर काली पट्टी बांधकर भी लाठी का करतब दिखाया करते थे। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम पर्व के दौरान लगे मेले में उन्होंने अपना लाठी का करतब दिखाना शुरू किया बस क्या था थोड़े ही देर में अचेत होकर वहीं पर गिर पड़े आनन-फानन में लोगों ने उन्हें कुर्था पीएचपी लाया गया।

हालांकि, इसहाक अंसारी के निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में मातम पसर गया इस प्रकार प्रत्येक वर्ष मोहर्रम पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस भी मानो बिल्कुल सादे समारोह की तरह रहा। समारोह में सन्नाटा छा गया और पूरा माहौल गमगीन हो गया। बीच में ही जुलूस को बंद कर दिया गया और सभी लोग अपने अपने घर वापस लौट गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.