Breaking News

पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट:पटना समेत 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश तो बाकी में बारिश और बिजली गिरने की संभावना

बिहार में मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भोजपुर, जहानाबाद सहित 19 जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पटना, मुजफ्फरपुर सहित बाकी 19 जिलों मे हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान पूरे प्रदेश में उमस भरी गर्मी भी बनी रहेगी

मौसम विभाग पटना के अनुसार मंगलवार को राजधानी समेत प्रदेश के 19 जिलों के कुछ भागों में 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। हवा के साथ मेघ गर्जन और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। बंगाल की खड़ी में कम दबाव बनने से ऐसी स्थिति हुई है।

बिहार में फिलहाल अगले 48 घंटे हल्की बारिश की स्थिति बने रहने की संभावना बनी रहेगी। प्रदेश में मानसून अभी कमजोर पड़ गया है। इस वजह से मुसलाधार बारिश की स्थिति नहीं बन रही है।

मध्यम दर्जे से कम वर्षा वाले जिलों में पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज है।

बूंदाबांदी और रुक-रुक कर बादल छाने वाले जिलों में पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, गया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर और बांका है।

वज्रपात की प्रबल संभावना वाले जिलों मे भोजपुर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, अरवल, जहानाबाद और गया है।

नेपाल में तेज बारिश के चलते कोसी और गंडक नदी लगातार उफान पर चल रही है। जिससे निचले इलाकों में डूब का खतरा बना हुआ है। वहीं कटाव से लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.