Breaking News

खामोशी से नीतीश ने सब कुछ बदल दिया:राजद को सबसे बड़ी पार्टी बनने दिया

दरार- 7 जुलाई 21… केंद्रीय मंत्रिमंडल में अकेले RCP सिंह को शामिल किया। ललन सिंह रह गए।

खाई- 31 जुलाई 22…जेपी नड्‌डा ने पटना में कहा- देश से सारी क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो जाएंगी, रहेगी तो सिर्फ BJP

भाजपा-जेडीयू की दरार 389 दिन में खाई में बदल गई…। जाहिर है, नीतीश कुमार और बीजेपी की राहें अलग होने की स्क्रिप्ट एक सप्ताह या एक महीने में तैयार नहीं हुई है। बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद से ही नीतीश मौके की तलाश में थे। एनडीए में शामिल वीआईपी के सभी 3 विधायकों को तोड़कर भाजपा ने जब अपनी पार्टी में मिला लिया, तब से नीतीश और सजग हो गए। उन्हें समझ में आ गया कि भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी को भी नहीं छोड़ेगी।

इसी बीच महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का गिरना और RCP सिंह से बढ़ती बीजेपी की नजदीकियाें से नीतीश और डर गए। फिर उन्होंने खामोशी से अपनी राह पकड़ ली। भविष्य में किसी भी खतरे से निपटने के लिए उन्होंने पहले ही सब कदम उठा लिए।

नवंबर 2020 में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते नीतीश कुमार।

नवंबर 2020 में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते नीतीश कुमार।

सबसे बड़ी पार्टी का तमगा छीना

विधानसभा में बीजेपी डेढ़ महीने पहले तक सबसे बड़ी पार्टी थी। उसने वीआईपी के तीनों विधायकों को शामिल कराया और राजद से यह तमगा छीन लिया। नीतीश को यहीं से चाल समझ में आ गई, उन्होंने विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को पीछे छोड़ने के लिए राजद में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के चार विधायकों को शामिल करा दिया। ऐसा करके नई सरकार का दावा करने के बीजेपी के मंसूबे पर पानी फिर गया। अक्सर होता यह है कि विपक्षी पार्टी के विधायक सरकार चला रही पार्टी में शामिल होते हैं, जबकि यहां उल्टा हुआ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.