Breaking News

‘रामजान पर गले मिले…मोहर्रम में नीतियों की कुर्बानी दी’:BJP के इस बयान के मायने तस्वीरों के जरिए समझिए

याद कीजिए 22 अप्रैल 2022 की शाम, जब CM नीतीश कुमार ने राबड़ी आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में जाकर सबको चौंका दिया था। इस पार्टी के बाद लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के उस बयान को भी याद कीजिए, जब उन्होंने कहा था, उनके और नीतीश कुमार के बीच सीक्रेट डील हुई है। जल्द ही बिहार में तेजस्वी सरकार बनेगी। उस समय सियासत गरमाई जरूर थी। लेकिन BJP ने तेज प्रताप के इस ऐलान को हल्के में लेने की भूल कर दी।

आज मोहर्रम यानी 9 अगस्त के दिन नीतीश कुमार ने जब BJP के साथ गठबंधन तोड़ा तो बिहार की जनता दंग रह गई। 28 दिन पहले यानी 12 जुलाई को पहले PM नरेंद्र मोदी ने विधानसभा के शताब्दी वर्ष समारोह पर जब CM नीतीश की तारीफ की थी। उस वक्त न PM मोदी ने और न ही बिहार की जनता ने सोचा था कि नीतीश कुमार इतनी जल्दी अपना पाला बदलकर RJD के साथ सरकार बनाएंगे।

जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो BJP के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक बयान आया। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा रमजान में गले मिले और मोहर्रम पर नीतियों की कुर्बानी दी। आइए उनके बयान के मायने इन तस्वीरों के जरिए समझते हैं…

RJD की इफ्तार पार्टी में CM नीतीश लालू परिवार के साथ दिखे थे।

RJD की इफ्तार पार्टी में CM नीतीश लालू परिवार के साथ दिखे थे।

इस तस्वीर के बाद तेज प्रताप ने सीक्रेट डील वाला बयान दिया था।

इस तस्वीर के बाद तेज प्रताप ने सीक्रेट डील वाला बयान दिया था।

ये तीनों तस्वीरें 22 अप्रैल 2022 की है। राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी रखी गई थी। RJD ने CM नीतीश कुमार को आमंत्रण भेजा था। इसके बाद नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में पहुंचे तो सियासत गरमा गई थी।

इफ्तार पार्टी में मिलन के 110 दिन बाद ये तस्वीर सामने आई तो NDA गठबंधन टूट चुका था।

इफ्तार पार्टी में मिलन के 110 दिन बाद ये तस्वीर सामने आई तो NDA गठबंधन टूट चुका था।

अब आइए देखते हैं जेपी आंदोलन के निकले हुए बिहार के सियासत के दो बड़े चेहरे की साथ वाली तस्वीर को।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.