Breaking News

सीतामढ़ी की कोमल ने जेईई मेंस में मारी बाजी:90% नंबर लाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

सीतामढ़ी जिले की कोमल ने फर्स्ट अटेम्प्ट में ही जेईई मेंस में अच्छे अंक से बाजी मारी है।आइआइटी (जेईई मेन्स) परीक्षा में हेलेंस स्कूल की छात्रा कोमल कुमारी ने बाजी मार कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। घोषित परीक्षाफल में डुमरा जिलामुख्यालय डुमरा के सिमरा निवासी गिरिधर गोपाल चौबे की पुत्री ने जनरल कोटा में बेहतर रैंक हासिल कर परीक्षा में सफलता अर्जित की है। कोमल सीतामढ़ी हेलेंस स्कूल से इसी वर्ष 12वीं परीक्षा पास करने बाद पहली बार जेईई मेंस की परीक्षा दी। और पहली बार में ही कोमल ने 90प्रतिशत अंक लाकर सफलता हासिल की है। कोमल की सफलता पर इनके पिता गिरिधर गोपाल चौबे और माता मनोरमा देवी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिये जाने की वजह से छोटे से जगह में रहने के बाद भी सफलता की मंजिल हांसिल की है। इसका पूरा श्रेय शिक्षकों को जाता है। हेलेंस स्कूल के प्राचार्य संजय कुमार सिंह व चंदा सिंह ने बताया कि कोमल मेघावी छात्राओं में एक थी, जिसने अपने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर सफलता की इस मंजिल को प्राप्त किया। कोमल ने बताया कि उसके भाई कौशल चौबे ने अपनी जिद्द पर उसे जेईई मेंस की एग्जाम दिलाई। इसके बड़े भाई कौशल ने कहा कि तुम पास कर जाओगे तू अच्छे से परीक्षा दो। कोमल ने इस सफलता का श्रेय शिक्षको के साथ साथ अपने भाई कौशल चौबे को दी है। कोमल ने बताया कि उसके दोस्तों में वह पहली लड़की है जो एक बार में ही इस सफलता को हासिल की है। इस परीक्षा में उसके अन्य दोस्त इग्जाम पास नही कर पाए है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.