नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रद्द हाे गई है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मु’काबला धर्मशाला में भारी बारिश के कारण रद्द हो गया था और अब वायरस के कारण पूरी सीरीज ही रद्द हो गई. बीसीसीआई ने बाद में बयान जारी करके कहा कि श्रृंखला को बाद में आयोजित किया जाएगा.बोर्ड सचिव जय शाह ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए बाद में भारत दौरे पर आएगी. बीसीसीआई-सीएसए नए कार्यक्रम पर मिलकर काम करेगा.इस सीरीज का दूसरा मु’काबला 15 मार्च को लखनऊ में और तीसरा मैच 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाना था.

दिन पर दिन इस महामा’री का ख’तरा बढ़ता ही जा रहा है, जिसे देखते हुए पहले इन दोनों मैचों का आयोजन खाली स्टेडियम में करवाने का फैसला लिया गया था. मगर अब देश में इसके 80 से अधिक मामले सामने आने पर इसे रद्द ही कर दिया गया है.इस सीरीज का दूसरा मु’काबला 15 मार्च को लखनऊ में और तीसरा मैच 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाना था. दिन पर दिन इस महामा’री का खतरा बढ़ता ही जा रहा है, जिसे देखते हुए पहले इन दोनों मैचों का आयोजन खाली स्टेडियम में करवाने का फैसला लिया गया था. मगर अब देश में इसके 80 से अधिक मामले सामने आने पर इसे रद्द ही कर दिया गया है.इससे पहले इस महामा”री के कारण आईपीएल (IPL) को भी टाल दिया गया. पहले आईपीएल का आगाज 29 मार्च से होना था, मगर विदेशी खिलाड़ियों के वीजा प्रतिबंध आदि को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया. हालांकि आईपीएल का 13वां सीजन 15 अप्रैल से शुरू होगा या नहीं, इसको लेकर भी अभी सवाल उठ रहे हैं. शुक्रवार को इस वायरस का असर सिर्फ आईपीएल और भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज पर ही देखने को नहीं मिला, बल्कि श्रीलंका और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज भी रद्द हो गई है.

पहले मैच में टॉस तक नहीं हो पाया था
तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को धर्मशाला में खेला जाना था, मगर भारी बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया. यहां तक कि टॉस तक नहीं हो सका और मजबूरन मु’काबला रद्द करना पड़ा.






Leave a Reply