Breaking News

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ नालंदा का सोहसराय इलाका:उपद्रवियों के उत्पात को लेकर नगर विधायक ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

नालंदा जिला अंतर्गत सोहसराय थाना क्षेत्र के अड्डा पर मोहल्ले में रविवार की देर शाम बदमाशों के द्वारा उपद्रव मचाए जाने के विरोध में सोमवार को क्षेत्र के सभी दुकानें बंद रखी गई। बदमाशों ने रविवार की देर शाम उपद्रव मचाते हुए करीब एक दर्जन दुकानों में तोड़फोड़ कर दी थी और उसमें रखा सामान लूट लिया था।

इलाके में शांति बनी रहे जिसे लेकर डीएम और एसपी ने सोमवार की शाम फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

तो वहीं स्थानीय विधायक डॉ सुनील कुमार ने पीड़ित दुकानदारों से उनकी समस्याएं जानी। जिसके बाद जिला प्रशासन को उपद्रवियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का आदेश दिया है। नगर विधायक का कहना है कि आज तक इस रूट में कभी भी जुलूस नहीं निकाला गया था। बावजूद प्रशासन की अनुमति के बिना इस इलाके में जुलूस निकाली गई और दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट किया गया। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन इस पर अभिलंब कार्यवाही करें वरना चुप नहीं बैठेंगे।

हालांकि पुलिस प्रशासन इसे बच्चों के विवाद का मामला बता रही है। सोमवार को एसडीओ कुमार अनुराग एवं सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने सोहसराय थाना में प्रेस वार्ता का आयोजन कर हुड़दंगयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। तो वहीं इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की भी बात बताई गई है।

सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि दुकानदारों के द्वारा उपद्रवियों के खिलाफ आवेदन दिया जा रहा है। एहतियातन पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ताकि किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन ना हो साथ ही शांति व्यवस्था कायम रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.