Breaking News

गया में विकास मित्र बनने का मौका:गांव से शहर तक की जाएगी बहाली

मिशन निदेशक बिहार, महादलित विकास मिशन, बिहार, पटना द्वारा विकास मित्र के रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्ति किए जाने का फरमान जारी किया गया है। अनुमंडल अधिकारी, सदर, गया द्वारा नगर आयुक्त गया नगर निगम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर अनुमंडल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, बोधगया, फतेहपुर एवं वजीरगंज को इस बाबत औपचारिक सूचना दी गई है।

जारी की गई सूचना के तहत बताया गया है कि पंचायत,वार्ड,वार्ड समूहों में महादलित जाति की बहुलता के आधार पर वर्ष 2010 से हीं विकास मित्रों के पद सृजित हैं। विकास मित्रों के सृजित पद पर रिक्ति के विरूद्ध समय-समय पर चयन एक प्रक्रिया है। इसके लिए विकास मित्रों के रिक्तियों के विरूद्ध नियोजन की प्रक्रिया व तिथियां तय की गई हैं।

तय की गई तिथियों के अनुसार विकास मित्रों क चयन की प्रक्रिया पूरा करने का आदेश दिया गया है। आदेश के तहत 18 से 08 सितंबर तक संबंधित प्रखंड नगर निकाय में आवेदन लिए जाएंगे। इस बीच इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 12.09.2022 को मेधा सूची तैयार कर सार्वजनिक की जाएगी। इसके बाद 15 से 24 सितंबर तक न केवल आपत्तियां ली जाएगीं बल्कि उसका हल भी निकाला जाएगा। 12 अक्तूबर को अंतिम चयन सूची सावर्जनिक की जाएगी। 27 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे और शपथ ग्रहण भी कराए जाएंगे।

विकास मित्र के चयन के लिए योग्यता

आवेदन करने वालों की न्यूनतम योग्यता मैट्रिक या समकक्ष होनी चाहिए। मैट्रिक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी का चयन मेधा सूची के अनुरूप किया जाएगा व समान रहने पर ज्यादा उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन में मैट्रिक या समकक्ष से उच्चतर योग्यता वाले अभ्यर्थी को विशेष लाभ नहीं दिया जाएगा। मैट्रिक पास अभ्यर्थी नहीं रहने पर नन मैट्रिक 9वी पास, 8वीं पास, सातवीं पास, छठी पास एवं पांचवी पास का नियोजन किया जाएगा।

महिलाओं में शैक्षणिक योग्यता नहीं मिलने पर साक्षर रहने पर भी चयन किया जा सकेगा। बशर्ते वे अक्षर आंचल योजना एवं स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ी हों और वे सामाजिक कार्य में सक्रिय महिला हैं।

महादलित अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक महादलित परिवार से होगा। पंचायत,वार्ड समूह (शहरी) में जिस महादलित जाति की बहुलता होगी, उसी जाति के अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा जिस पंचायत,वार्ड,वार्ड समूह (शहरी) में विकास मित्र का चयन किया जाना है, वहीं के निवासी से आवेदन पत्र प्राप्त किया जाएगा व चयन किया जाएगा। यह नियुक्ति अनुबंध पर आधारित है। इसे सरकारी कर्मचारी नहीं समझा जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.