शेखपुरा जिले के शेखपुरा-आढा मुख्य सड़क मार्ग पर फूलचोढ गांव के समीप एक बाइक और पिकअप के बीच भिडंत में एक अज्ञात राहगीर की मौत हो गई। जबकि बाइक और पिकअप का चालक घायल हो गया।
इस बाबत महुली ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत मिश्रा ने बताया कि बीती रात्रि यह घटना घटी। दोनो वाहनों के बीच भिडंत होने की घटना में घायल 55 वर्षीय अज्ञात राहगीर और भान चालक को इलाज हेतु पुलिस की सहायता से सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अज्ञात राहगीर की मौत हो गई।
वहीं घटना में घायल भान चालक की पहचान शेखपुरा शहर के महादेव नगर मौहल्ला निवासी मुन्ना राम के 22 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई। जिसकी स्थिति गंभीर रहने पर उसे परिवार वालों ने बेहतर इलाज हेतु बिहार शरीफ ले गए।जबकि घटना में मामूली रूप से घायल बाइक चालक उपेंद्र ठाकुर पिता स्व कृष्ण ठाकुर , ग्राम फूल चोड का इलाज महुली स्थित एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया।
ओपी अध्यक्ष ने बताया कि बाईक चालक अफरडीह की तरफ जा रहा था और भान चालक माल खाली करके शेखपुरा लौट रहा था। तभी रास्ते में घटना घटी। घटना के समय पैदल एक 55 वर्षीय राहगीर के ऊपर भान पलट गया। जिससे वह घायल हो गया और उसकी मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई।उन्होंने बताया मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।उधर पुलिस मृतक की लाश को पहचान हेतु रखा है।जबकि घटना स्थल से दुर्घटना ग्रस्त भान और बाईक को जब्त कर ली है।



Comment here