Breaking News

चौथी सोमवारी पर फलों से सजे साहूपोखर महादेव:वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रूद्राभिषेक

चौथी व अंतिम सोमवारी पर मुजफ्फरपुर शहर स्थित साहूपोखर महादेव मंदिर मे भगवान भोलेनाथ का विभिन्न प्रकार के फलों से महाश्रृंगार किया गया। आचार्य पंडित अजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रूद्राभिषेक कर पंचामृत स्नान करा षोडशोपचार पूजन के उपरांत महाश्रृंगार कर धूप-दीप से आरती की। तदोपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि फलों के मिठास की तरह भोलेनाथ सभी के जीवन मे मिठास दें। इसी उद्देश्य से भगवान भोलेनाथ का फलो से महाश्रृंगार किया गया है। भोलेनाथ सुख-समृद्धी और सौभाग्यकारक देव हैं। चाहे एक लोटा जल हो या करोड़ो के आभूषण। भगवान उतना ही प्रसन्न होते है। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित जितेन्द्र तिवारी,पंडित राकेश तिवारी,पंडित राजेन्द्र झा,डाॅ ममता रानी,अंकित रोशन,अन्नु सिंह,मनीष सोनी,श्रीरंजन साहू,पंडित रमण मिश्रा,धीरज सिन्हा,वरूण पांडे,पंडित अनील मिश्र,सुरज कुमार सहित दर्जनो श्रद्धालु मौजूद रहे।

गांव में भी उमड़ी भीड़

जगदीशपुर बघनगरी पंचायत के सरैया गांव में चौथी सोमवारी को लेकर बाबा संतपुरी नवयुवक पुजा समिति की ओर से संतोष भारती (कदाने नदी) में करीब 500 श्रद्धालु ने सरैया के बाबा संतपुरी ( शिव मंदिर) में जलाभिषेक किया। देर शाम तक गांव में भी मंदिरों पर भीड़ उमड़ी रही

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.