बेगूसराय में क्राइम अनकंट्रोल है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं। इसी का नतीजा कि अपराधियों ने रविवार की शाम बड़ी घटना को अंजाम देते हुए भगवानपुर प्रखंड के उप प्रमुख पंकज कुमार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पुलिस की चुनौती दे दी।गोलीबारी की घटना में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के तेयाय ओपी क्षेत्र के तेयाय गांव की है । उस घटना में उप प्रमुख पंकज कुमार ने अपराधियों पर रंगदारी मांगने एवं नहीं देने की वजह से गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
उप प्रमुख पंकज कुमार ने बताया की पाली गांव के छोटे सिंह व छोटू सिंह के द्वारा मोबाइल के माध्यम से उनसे एक लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी। जिसका उन्होंने विरोध किया था ।इसी बात को लेकर अपराधी रविवार की देर शाम उनके घर के समक्ष पहुंच गए और परिजनों से उनके के संबंध में पूछने लगे। जब परिजनों ने कहा कि पंकज कुमार घर पर नहीं है तो अपराधियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई । बाद में जब ग्रामीण जमा होने लगे तो अपराधी मौके से फरार हो गए।







Comment here