Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार:महिला ने लगाया बहाली में पैसा मांगने का आरोप

आज सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदेश के कई जिलों के फरियादी नीतीश कुमार के पास मिलने पहुंचे थे। उन्हें सुनकर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ में उन्होंने फरियादियों की फरियाद सुनते हुए नजर आए। इस बीच जनता दरबार में समाज कल्याण विभाग से जुड़ी शिकायतें सामने आई हैं।

महिला फरियादी ने सीएम नीतीश से शिकायत करते हुए कहा कि उससे बहाली में पैसा मांगा जा रहा है। जब नीतीश कुमार ने पूछा कि आखिर क्यों पैसा मांगा जा रहा है? और पैसे कौन मांग रहा है? तब फरियादी ने जवाब देते हुए कहा – सीडीपीओ।

फिर नीतीश कुमार ने गुस्से में आकर कहा कि इस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने तुरंत मंत्री को फोन लगाते हुए मुख्य सचिव और अपने प्रधान सचिव को बुलाया। उनको फटकार भी लगाया। कहा कि ऐसी लापरवाही कैसे की जा रही है। साथ में पैसा मांग रहे सीडीपीओ को भी उन्होंने फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि यह सब क्या हो रहा है। आप लोग देखिए, इस तरह का मामला अगर सामने आता है। तो इसपर कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि समाज कल्याण का लगातार शिकायतें आ चुकी है। जनता दरबार में मुख्यमंत्री आज स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सारे फरियादियों की शिकायतें सुनी जाएगी और इस पर तुरंत एक्शन भी लिया जाएगा। ताकि हर फरियादी की परेशानी दूर किया जाएगा और जितने भी शिकायतें आती है, उन्हें तुरंत कार्रवाई किया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.