Breaking NewsHealth & WellnessNational

BreakingNews: इटली से हनीमून मनाकर भारत लौटे पति-पत्नी में कोरोना वायरस की पुष्टि…

आगरा में कोरोना सं’क्रमित लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। बेंगलुरु से आई एक महिला का कोविड 19 टेस्ट सैंपल पॉजिटिव आया है। एएमयू के लैब में महिला के सैंपल की जांच हुई थी। इस महिला का पति भी कोरोना वायरस से संक्रमित है और उसका इ’लाज बेंगलुरु में चल रहा है। महिला एक दिन पहले ही बेंगलुरु से लौटकर अपने मायके आगरा आई थी। यह दंपत्ति पिछले महीने हनीमून मनाने इटली गया था। चीन के बाद इटली कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभा’वित देश है।

इससे पहले आगरा से कोरोना के सात संक्रमित मा’मले सामने आ चुके हैं। फिलहाल सभी का इ’लाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। ताजनगरी में कोरोना वायरस की पहली दस्तक चार फरवरी को हुई। जब चीन से लौटे आगरा के शिक्षक दंपति जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचे। इनकी जांच करके आइसोलेशन विभाग में भर्ती किया गया। नाटकीय घ’टनाक्रम के तहत दंपति रात में ही अस्पताल छोड़कर दिल्ली चले गए। हालांकि बाद में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। पांच फरवरी को स्वास्थ्य मंत्रालय और शासन की निर्देशों पर 42 लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। सभी चीन से भारत लौटे थे। इनमें ताजमहल घूमने आए चीन के बुजुर्ग दंपति भी शामिल थे।

10 फरवरी को तीन लोगों की जांच हुई। तीनों आगरा के निवासी थे जो चीन से लौटे थे। इनमें 24 साल की महिला, उसकी आठ माह की बच्ची और 28 साल का विद्यार्थी शामिल था। सभी के नमूने न’कारात्मक पाए गए। इसके बाद दो मार्च से देश भर की निगाहें आगरा पर गढ़ गईं। इस दिन यहां इटली से लौटे 13 लोगों के नमूने लिए गए। शहर के एक जूता कारोबारी के परिवार के लोगों में से पांच के नमूने सकारात्मक आए थे। एक साथ इतने मा’मले सामने आने पर केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक हिल गई। तबसे रोज लोगों की स्क्रीनिंग हो रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार के 40 अफसर आगरा डेरा डाले हुए हैं।

81 पहुंची कोरोना संक्र’मितों की संख्या
देश में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 81 तक पहुंच गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया कि अभी तक सामने आए 81 मामलों में 64 भारतीय, 16 इटली और एक कनाडा का नागरिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। अब तक, ऐसे 4000 से अधिक संपर्कों की पहचान की जा चुकी है, जिन्हें निगरानी में रखा गया है। मंत्रालय ने बताया कि सरकार अब तक 42,296 यात्रियों को भारत लाई है, जिनमें से 2,559 को वायरस के लक्षण दिखे है और 522 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें 17 विदेशी नागरिक हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.