Breaking NewsCRIMEDELHI

मुफ्त की आइसक्रीम खाने से मना करने पर युवक की बे’रहमी से ह’त्या, MBBS के छात्र सहित 4 गि’रफ्तार…

राजधानी दिल्ली में मुफ्त की आइसक्रीम खाने से मना करने कर चार लोगों ने कथित तौर पर 25 वर्षीय एक युवक की ह’त्या कर दी। पुलिस ने चारों आ’रोपियों को गिर’फ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अमित शर्मा (25) की ह’त्या के चार घंटे बाद लक्ष्य (27), उसके बड़े भाई करन (29) और दोस्तों धीरज (26) व अविनाश (27) को गिर’फ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, मेरठ के लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के छात्र लक्ष्य ने हाल ही में एमबीबीएस परीक्षा पास की थी और इस खुशी में वह गुरुवार की रात रोहिणी स्थित अपने घर में करन, धीरज और अविनाश के साथ पार्टी कर रहा था।

बाद में सब मिलकर आइसक्रीम खाने बाहर गए जहां उन्होंने अमित शर्मा को उसके एक रिश्तेदार राहुल और दोस्त ईशांत के साथ देखा। श’राब के न”शे में लक्ष्य और उसके दोस्तों ने अमित से मुफ्त में आइसक्रीम खाने को कहा। अमित के मना करने पर दोनों पक्षों में झग”ड़ा हो गया।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्य और उसके दोस्तों ने रोहिणी के सेक्टर-3 में अमित शर्मा को कड़ा और उस पर डंडों से ह’मला किया। इसके बाद आ’रोपी वहां से फ’रार हो गए। हमले से अमित शर्मा को सिर में गहरी चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) एस.डी. मिश्रा ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शी राहुल और ईशांत ने ह’मलावरों की बाइक का नंबर नोट कर लिया था। इस जानकारी के आधार पर हमने घ’टना के चार घंटे बाद ही चार व्यक्तियों को गि”रफ्तार कर लिया। दक्षिण रोहिणी पुलिस थाने में ह’त्या का मा’मला द’र्ज किया गया है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.