Breaking NewsNational

मोदी कैबिनेट का फैसला: कर्मचारियों का बढ़ा भत्ता, येस बैंक संकट पर भी चर्चा…

मोदी सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ता (डीए) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है. इसके अलावा कैबिनेट में येस बैंक के रिस्ट्रक्चर प्लान को मंजूरी दे दी है.

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी की समीक्षा की गई है. कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कैबिनेट को ब्रीफ किया और कहा कि कोरोना से लड़ने और रोकथाम में दुनिया में भारत ने सबसे अच्छा परफार्म किया है. विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, कॉमर्स मंत्रालय और वित्त मंत्रालय को अहम आदेश दिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.