Breaking News

खगड़िया में पैदा हुआ 2 सिर, 3 आंखों वाला बछड़ा, लोगों ने माना भोलेनाथ का आशीर्वाद, शुरू हुआ भजन-कीर्तन

इन दिनों हिन्दू धर्म का पवित्र माह सावन चल रहा है । इसी बीच तीसरी सोमवारी के 2 मुंह और तीन आंख वाला बछड़ा जन्म लिया। जिसको लेकर बछड़ा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां लोग आस्था की नजर से देखते हुए बछड़ा को दूध पिलाकर पूजा पाठ करते देखे गए। जबकि वहीं पशुपालक द्वारा भजन कीर्तन का अभी आयोजन किया गया। 2 मुंह और 3 आंख वाले बछड़ा को देखने के लिए जिले के विभन्न गॉव दे देखने पहुँच रहे हैं।

मामला परबत्ता प्रखंड अंतर्गत देवरी पंचायत के अररिया गांव निवासी हैचू यादव का गाय बीते सोमवार को दो मुंह व 3 आंख वाला बछड़ा को जन्म दिया। इसकी सूचना जब लोगों तक पहुंची तो उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। फिलहाल गाय और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। दो मुंह का बछड़ा होने के बाद पशुपालक भैचू यादव और उनका परिवार आश्चर्यचकित रह गया। गांव के लोग इस अजीबो-गरीब बछड़े को देखने के लिए जुटने लगे हैं।

वहीं पशुपालक ने बताया कि यह गाय का पहला बच्चा है। बछड़े के जन्म के बाद अभी उनका परिवार गाय की सेवा और उसे गुड़ आदि खिलाने में जुटा है। परबत्ता प्रखंड के पशु चिकित्सक विजय कुमार ने बताया कि गाय के इस तरह से जेनेटिक बदलाव के साथ बछड़े को जन्‍म देने के पीछे जीनोम में बदलाव जिम्‍मेदार है। पशुओं में म्‍यूटेशन के लिए उनके आंतरिक और बाहरी माहौल जिम्‍मेदार होते हैं।एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह म्‍यूटेशन क्रॉसब्रीडिंग के दौरान भी हो सकते हैं। लेकिन गॉव के लोग आस्था से जोड़कर बछड़ा को पूजा अर्चना कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.