Breaking News

छात्राओं को अपनी न्यूड फोटो भेजता था प्रोफेसर:दरभंगा में स्टूडेंट्स बोलीं- नंबर लेकर अ’श्लील बातें करते

दरभंगा में एक प्रोफेसर पर छात्राओं ने अपनी न्यूड फोटो भेजने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि एलएनएमयू के पीजी हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अखिलेश कुमार नंबर लेकर रात में फोन करते हैं। और अश्लील बातें करते हैं। उन्हें मना करते हैं तो वो करियर बर्बाद करने की धमकी देते हैं।

वो कहते हैं कि बात नहीं मानोगी तो नंबर काट लूंगा। छात्राओं ने बताया कि प्रोफेसर उन्हें धमकी देता कि तुम चाहे जिससे शिकायत कर दो तुम्हारी कोई नहीं सुनेगा। इधर प्रोफेसर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। मामले में कार्रवाई काे लेकर यूनिवर्सिटी में यूजीसी की ओर से गठित कमेटी को रिपोर्ट भेज दी गई है।

आरोप है कि वो छात्राओं को अपनी नंगी तस्वीर भेजा करते थे। उनसे अश्लील बातें भी करते थे। इसे लेकर विभाग के छात्र-छात्राओं ने उनकी क्लास का बहिष्कार कर दिया है। लगातार मानसिक प्रताड़ना के बाद स्टूडेंट्स का गुस्सा फूट गया और विश्वविद्यालय प्रशासन से लिखित शिकायत की। छात्राओं ने इस मामले में कई तरह के ऑडियो और वॉट्सऐप के चैट के सबूत भी दिए हैं।

वहीं PG की कई छात्र-छात्राओं ने प्रोफेसर डॉक्टर अखिलेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है। स्टूडेंट्स का आरोप है कि सर (प्रो. अखिलेश) द्वारा बार-बार धमकी दी जाती है। वो कहते हैं कि मेरी बातों को मानो। मैं जो कहता हूं वह करो, नहीं तो पास नहीं कर पाओगी। तुम्हारा करियर बर्बाद कर देंगे। मेरे पहुंच बहुत ऊपर तक है।

छात्राओं का आरोप है कि प्रो. अखिलेश छात्राओं को अकेले घर पर बुलाते हैं। छात्राओं को अर्धनग्न अवस्था मैं वीडियो कॉल करते हैं। इससे छात्राएं काफी डरी हुई महसूस कर रही है। कहती हैं कि सनकी टाइप से सर है। पता नहीं कब क्या कर बैठे हैं। जल्द से जल्द उनको यहां से हटाया जाए नहीं तो कुछ बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

अपने आप को राज्यपाल के भतीजा बताने के साथ-साथ कहते हैं कि जब कुलपति कुछ नहीं कर सकता। तुम लोग क्या कर पाओगी। कहीं भी जाओ मेरा कुछ नहीं कोई बिगाड़ सकता है।

छात्राओं ने की कार्रवाई की मांग।

छात्राओं ने की कार्रवाई की मांग।

मामले के बाद छात्राओं ने विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र साहू से शिकायत की है। प्रो. साहू ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने इससे संबंधित रिपोर्ट कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद काे भेज दी है। कुलसचिव प्रो. मुश्ताक ने बताया कि मामले में कार्रवाई काे लेकर यूनिवर्सिटी में यूजीसी की ओर से गठित कमेटी को रिपोर्ट भेज दी गई है।

आरोपी शिक्षक विभाग की छात्राओं के नंबर लेकर रात में उनसे अश्लील बात करते थे।

आरोपी शिक्षक विभाग की छात्राओं के नंबर लेकर रात में उनसे अश्लील बात करते थे।

विभागाध्यक्ष की ओर से कुलसचिव काे भेजी गई रिपाेर्ट के मुताबिक आरोपी शिक्षक विभाग की छात्राओं के माेबाइल नंबर लेकर रात में उनसे अश्लील बात करते थे। छात्र-छात्राओं ने विरोध किया और उनकी क्लास में नहीं जाने का निर्णय लिया।

इधर, प्रो. अखिलेश कुमार का कहना है कि मुझे फंसाया जा रहा है। एचओडी के खिलाफ मार्च में मैंने कुलपति को आवेदन दिया था। वे खुन्नस निकाल रहे हैं। छात्रों को प्रेरित कर षडयंत्र रचा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.