इस बार नगर निगम चुुनाव में 2 लाख 85 हजार 487 वोटर सीधे नए मेयर-डिप्टी मेयर और अपने-अपने वार्डों में पार्षद का चुनाव करेंगे। सोमवार को मुजफ्फरपुर नगर निगम के साथ ही मुराैल नगर पंचायत की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया।
अब इसी मतदाता सूची के आधार पर नगर निगम तथा मुराैल नगर पंचायत में निकाय चुनाव हाेगा। प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार मुजफ्फरपुर नगर निगम के सभी 49 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 285487 है। जबकि मुरौल नगर पंचायत के 10 वार्डों में मतदाताओं की 8885 है। मतदाता सूची के प्रारूप क दावा-आपत्तियों का निष्पादन करने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है।
मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाश के बाद 3063 ने जताई थी आपत्तियां :
मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया के बीच नगर निगम क्षेत्र में 2664 मतदाता बढ़ गए हैं। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद 3063 लोगों ने अपनी दावा-आपत्तियां दर्ज कराई। इन दावा-आपत्तियों के निष्पादन के बाद 2664 मतदाताओं का नाम अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में जोड़ा गया है। 2.85 लाख मतदाता सीधे चुनेंगे मेयर-डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद
वार्ड-49 में सबसे अधिक 8633 वोटर वार्ड-1 में सबसे कम 3945 मतदाता
मतदाता सूची के अनुसार, वार्ड-49 में सबसे अधिक मतदाता हैं। यहां 8633 मतदाता हैं। इसके बाद सर्वाधिक मतदाता वार्ड-47 में 7503, वार्ड-34 में 7435 और वार्ड-40 में 7023 हैं। वहीं, सबसे कम 3945 मतदाता वार्ड-1 में हैं। नगर निगम के 18 वार्डों में इस बार मतदाताओं की संख्या 6 से 7 के हजार के बीच, तीन वार्डों में 7 से 8 हजार के बीच, एक वार्ड में 8 हजार से अधिक, 17 वार्डों में 5 से 6 हजार के बीच, 9 वार्डों में 4 से 5 हजार और एक वार्ड में चार हजार से कम है।
नगर निगम
पिछले चुनाव में कुल 2,62,051 वोटर थे
पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 23,436 अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पिछले चुनाव में सभी 49 वार्डों को मिला कर मतदाताओं की संख्या कुल 2 लाख 62 हजार 51 थी। इस बार यह अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन में मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 85 हजार 487 है। वार्ड-तीन से छह तक प्रारूप और अंतिम मतदाता सूची में काफी अंतर आया है।
मुरौल नपं
कुल 8885 मतदाता करेंगे अपना मतदान
दावा-आपत्तियों के निष्पादन के बाद मुरौल नगर पंचायत की प्रकाशित मतदाता सूची में अब कुल मतदाताओं की संख्या 8885 रह गई है। जिसमें वार्ड-1 में 586, वार्ड-2 में 1070, वार्ड-3 में 918, वार्ड-4 में 733, वार्ड-5 में 1287, वार्ड-6 में 1072, वार्ड-7 में 579, वार्ड-8 में 631, वार्ड-9 में 911 और वार्ड-10 में मतदाताओं की कुल संख्या 1098 है।



Comment here