नालंदा जिला अंतर्गत एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बाईपास इलाके में सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की इलाज के दौरान पटना में देर रात मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बड़की धावा गांव निवासी चंदेश्वर राम के (55) वर्षीय पुत्र राजदेव राम के रूप में किया गया है।
घटना के सम्बंध में मृतक के परिजन ने बताया कि अधेड़ सोमवार की शाम मवेशी चरा कर अपने घर लौट रहे थे तभी गांव के बाहर बाईपास इलाके में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके बाद अधेड़ जख्मी होकर सड़क किनारे गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके उपरांत एकंगरसराय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। देर रात पटना में इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई।
मौत की खबर घर वालो को मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। एकंगरसराय थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ जख्मी हो गए थे। जिनका इलाज के दौरान पटना में मौत हो गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। अज्ञात वाहन के विरूद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्यवाई में जुट गई है।



Comment here