सरेशाम एक अ’पराधी पत्रकारनगर थानांतर्गत हनुमान नगर इ’लाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में घुस गया और लू’टपा’ट करने की कोशिश की। बैंक के कैशियर की सूझ-बूझ से लु’टेरा अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। कैशियर ने ऐन मौके पर सायरन बजा दी, जिसे सुनकर लुटेरा वहां से भाग निकला। दरअसल अगजा के दिन यानी सोमवार की शाम पौने चार बजे एक न’काबपोश लु’टेरा पंजाब नेशनल बैंक में घुसा और कैशियर पर हथियार तानकर रुपये देने को कहने लगा। जिस वक्त लु’टेरा घुसा उस समय बैंक बंद करने की तैयारी चल रही थी। पैर के बगल में स्थित सायरन का बटन देख कैशियर ने उसे द’बा दिया, जिसे सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ बैंक के सामने जमा हो गयी। लु’टेरे ने हालात को भां’प लिया और बाइक पर सवार होकर भाग निकला।

यूनाइटेड बैंक में भी घुसा था यही लुटेरा या कोई और
कोतवाली थाने के स्टेशन गोलंबर के पास यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में भी यही लु’टेरा घुसा था या कोई और, इसकी प’ड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि बीते वर्ष 31 दिसंबर की शाम यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में एक लु’टेरे ने घु’सकर लू’टपा’ट की थी और भाग निकला। लिहाजा इस पहलू पर भी छानबीन चल रही है कि उस घ’टना में भी यही लु’टेरा था या कोई और।


Input: Hindustan



Leave a Reply