Breaking News

गोपालगंज से लू’टा गया टैंकर केसरिया से बरा’मद:घा’यल ड्राइवर का मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज

मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गोपालगंज से लूटे गए टैंकर को केसरिया पुलिस ने बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि यूपी के खलीलाबाद से चकिया के लिए राइस ब्रांड लदे टैंकर के चालक को अपराधियों ने गोपालगंज जिला के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आदर्श राज लाइन होटल के समीप गोली मारकर लूट लिया।

लूट की वारदात को अंजाम देकर अपराधी टैंकर के चालक को बंधक बनाकर भाग रहे थे। इस दौरान केसरिया थाना क्षेत्र के केसरिया टोला के समीप राज लाइन होटल के आसपास लोगों की चहल-पहल देखकर चालक व खलासी में हल्ला किया, तब तक केसरिया पुलिस की गस्ती गाड़ी आ गई, जिसके बाद अपराध पकड़े जाने के भय से टैंकर उसके ड्राइबर और खलाषी को छोड़ कर फरार हो गए। केसरिया के प्रभारी थानाध्यक्ष गौरी कुमारी ने बताया कि लूट का टैंकर चालक के पास से लूटा गया।

35 हजार रुपया, लूट का मोबाइल के अलावा अपराधियों के पिस्टल का एक मैगजीन, दो कारतूस, सेल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया। जिसके बाद आनन-फानन में टैंकर के चालक जो यूपी के कानपुर का रहने वाला है विक्रम सिंह को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहा से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। जिसमे शहर के रहमानिया नर्सिंग होम में इलाज चल रहा हैं। डॉक्टर ने बताया कि गोली विक्रम सिंह के गर्दन को छूते हुए कंधे में जा फांसी हुई है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

केसरिया के प्रभारी थानाध्यक्ष गौरी कुमारी ने बताया कि लूट की घटना गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना के आदर्श लाइन होटल के पास हुई थी, जिसे केसरिया थाना के केसरिया टोला के पास से बरामद कर लिया गया है। वही घायल टैंकर ड्राइबर को इलाज के लिए लिए मोतिहारी भेजा गया हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.