Breaking News

#MUZAFFARPUR के मोहनी मोड़ पर काँवरिया शिविर का उद्घाटन

मुजफ्फरपुर : भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के द्वारा कुढनी प्रखंड के अकरा पुल स्थित मोहनी मोड़ पर लगाए गए कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन शनिवार को राज्य के पूर्व मंत्री एवं फ्रंट के अध्यक्ष अजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस मौके पर उपस्थित फ्रंट के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि इस सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने जा रहे कांवरिया को सभी कार्यकर्ता साथी निष्ठा पूर्वक सेवा प्रदान करे। तभी कांवरिया शिविर लगाने का फ्रंट का उद्देश्य सफल होगा।

कांवरिया शिविर उद्घाटन के पावन मौके पर फ्रंट के प्रदेश महासचिव धर्मवीर शुक्ला, शिविर के संयोजक फौजी देवेंद्र प्रसाद सिंह, विकास कुमार पांडे, नीरज मिश्रा, वीरेंद्र कुमार राय, उमेश सिंह, सुरेश सिंह ,विरेंद्र कुमार ,रामा शंकर भारती, सत्येंद्र कुमार, सुबोध कुमार, सुनील कुमार, भावना कुमारी, अमित कुमार, कुणाल कौशिक आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.