हम सब जानते ही हैं कि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन बृहस्पति की पूजा व उपाय भी किये जाते हैं। वहीं माना जाता है कि गुरुवार को खास उपाय करने से जहां जीवन में सुख-शांति का संचार होता है वहीं व्यक्ति के अंदर सात्विक गुणों का विकास भी होता है।
संतान प्राप्ति के लिए भी गुरुवार के उपाय कारगर माने गए हैं। इसके साथ ही गुरुजनों का आशीर्वाद पाने के लिए भी गुरुवार के उपाय महत्वपूर्ण होते हैं।

गुरुवार को विष्णु भगवान की पूजा व आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। वहीं भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है तो गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है।
इसके साथ ही ज्योतिष में कुंडली में बृहस्पति ग्रह की मजबूती के लिए गुरुवार के उपाय करने को कहा जाता है।
गुरुवार को ये खास उपाय किये जा सकते हैं ….
– गुरुवार के दिन पूजा में पीले रंग के फूल, चने की दाल, पीले कपड़े और पीले चंदन का उपयोग करना चाहिए। पीले वस्त्र और पीले पुष्प भी धारण करने चाहिए। इससे भगवान विष्णु तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही बृहस्पति की कृपा दृष्टि भी प्राप्त होती है।
– भोजन में गुरुवार के दिन चने की दाल का प्रयोग होना चाहिए और नमक नहीं खाना चाहिए। संभव तो इस दिन एक ही समय का भोजन करना चाहिए।

– गुरुवार के दिन कोई भी व्यक्ति व्रत कर सकता है परंतु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह व्रत महिलाओं को विशेष तौर पर करना चाहिए। इस दिन व्रत करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
– इस दिन केले की पूजा का विधान है इसलिए इस दिन केला खाना वर्जित होता है। भगवान विष्णु को इस दिन केला अर्पित किया जाता है। व्रत रखने वालों को तो इस दिन केले का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।



Leave a Reply