Breaking NewsSTATEUTTAR PRADESH

काशी में भगवान शिव को भी कोरोना वायरस का खौ’फ: शिवलिंग को पहनाया गया मास्क, लोगों से कहा- ‘मूर्ति को छूकर पूजा न करें’

देश में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद जहां लोगों से सभी एहतियातन उपाय करने की सलाह दी जा रही है, वहीं वाराणसी के एक मंदिर में पुजारी ने भगवान शिव को मास्क पहना दिया और लोगों से उन्हें न छूने की अपील की गई है।

यहां के पहलादेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी कृष्णा आनंद पांडे ने बताया कि कोरोनावायरस पूरे देश में फैल रहा है लोगों को जागरूक करने के लिए हमने भगवान शिव को मास्क पहनाया है।

यह ठीक वैसे ही है जैसे गर्मी में हम मंदिर में एसी लगाते हैं और सर्दी में भगवान को कपड़े पहना देते हैं उन्होंने कहा कि हमने लोगों से शिव की प्रतिमा को नहीं छूने की अपील की है।

अगर कई लोग इस प्रतिमा को छुएंगे तो वायरस फैलने की संभावना बढ़ जाएगी मंदिर में कई लोग मास्क पहनकर पूजा करते देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.