Breaking News

पटना जू के नन्हें शावकों के नाम….रानी, मगध, केसरी, विक्रम:मां के साथ मस्ती करते दिखे चारों

आज इंटरनेशन टाइगर डे है। पटना जू के लिए ये बेहद खास है। यहां आज बाघ के 4 शावकों का नामकरण किया गया। नन्हें शावकों के नाम रानी, मगध, केसरी और विक्रम रखे गए हैं। जू में इन नए मेहमानों का खास ख्याल रखा जा रहा है। जू में चारों शावक अपनी मां बाघिन (संगीता) के साथ मस्ती करते दिखे। इसका वीडियो सामने आया है। जहां चारों अपनी मां के आसपास हैं।

चार शावकों में से 2 सफेद रंग के हैं। इन्हें देखने के लिए जू में भीड़ लग जाती है।

चार शावकों में से 2 सफेद रंग के हैं। इन्हें देखने के लिए जू में भीड़ लग जाती है।

चारों शावकों का जन्म 2 महीने पहले 25 मई को हुआ था। इनके जन्म के बाद जून में बाघ और बाघिन की संख्या 5 से बढ़कर 9 हो गई। जू के अधिकारी ने बताया चारों शावक स्वस्थ है। इसका पूरा श्रेय उनकी मां को जाता है। बाघिन (संगीता) चारों बच्चों का बराबर रूप से ख्याल रखती है। चारों शावक को भरपेट दूध पिलाती है। इसी कारण से चारों शावक स्वस्थ है।

बाघ के चारों शावकों का आज नामकरण किया जाएगा।

बाघ के चारों शावकों का आज नामकरण किया जाएगा।

वहां के वेटरनरी डॉक्टर ने बताया कि मां का बहुत विशेष ख्याल रखा गया है। उसे चिकन सूप में विटामिन या प्रोटीन मिला कर दिया जाता। प्रसव के बाद की प्रारंभिक अवधि मे मां का दूध अच्छे से हो उसका ख्याल रखा जाता। अब विटामिन चिकन सूप के साथ बोनलेस बीफ भी हर रोज दिया जाता। ताकि डिहाइड्रेशन ना हो उसके कमरे में हर वक्त भोजन हो इसका भी ख्याल रखा जाता।

अपनी मां संगीता के साथ चारों शावक।

अपनी मां संगीता के साथ चारों शावक।

चारों शावक में दो सफेद और दो बाघ सामान रंग का हैं। चार शावक स्वस्थ हैं और बेहद चंचल है। शावक मूल रूप से (80_90%) मां के दूध पर निर्भर रहते हैं। वैसे शावकों के दांत चीजों को नोचना शुरु कर दिए हैं पर फिर भी उन्हें भी नहीं दिया जा सकता क्योंकि वह उन्हें पचा नहीं सकेंगे इसलिए उन्हें छोटे-छोटे की चिकन का कीमा बना कर देते है।

जू में सभी शावकों के खाने-पीने का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

जू में सभी शावकों के खाने-पीने का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

चारों शावक मां के साथ ही ज्यादा रहते है। उनके लिए बगीचा में खोल दिया जाता है। और लकड़ियां रख दी जाती है ताकि वह खेल सके। बच्चों और मां को हर वक्त सीसीटीवी कैमरा के निगरानी में रखा जाता है। और कैमरा के द्वारा उनके हर क्रियाकलाप पर नजर रखा जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.