Breaking News

भागलपुर में नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी के घर दिया धरना:जहर लेकर पहुंची किशोरी बोली- शादी करो नहीं तो चौखट पर जान दे देंगे

भागलपुर जिले में अपना प्यार पाने के लिए एक प्रेमिका ने जहर लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई और अपने प्रेमी से कहने लगी तुम अगर शादी नहीं करोगे तो हम तुम्हारे घर के चोखट पर ही जहर खा कर दम तोड़ देंगे। इसको लेकर घण्टों हाईवोल्टेज ड्रामा प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पर करती रही। मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंचकर प्रेमिका और प्रेमी को साथ मे थाना लेकर चली गई। पूरा मामला भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र का है ।

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को नाथनगर थाना क्षेत्र के एक लड़के प्यार हो गया था। इसको लेकर प्रेमिका और प्रेमी करीब दो साल से एक दूसरे से फोन पर बात करना और छिप छिप कर मिलने लगे। वहीं प्रेमिका ने प्रेमी शादी को लेकर मन बनाई और शादी की बात अपने प्रेमी से रखा ।

इसके बाद प्रेमी ने बाद में शादी करने की बात कही और परिवार वाले राजी नही होने की बात कही । जिसके बाद प्रेमीका आग बबूला हो गई और हाथो में जहर लेकर नाथनगर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और कहने लगी शादी करो नही तो तुम्हारे घर के चौखट पर जान दे देंगे। हाईवोल्टेज ड्रामा घण्टो चलने में बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर प्रेमी और प्रेमिका को नाथनगर थाना पर लाया गया है।

दोस्त की शादी में दोनों को एक दूसरे से हुआ प्यार
वही प्रेमी ने बताया कि दोस्त की शादी में दोनों में दोस्ती हुई फिर शादी में ही वक दूसरे का मोबाइल नम्बर लिया गया फिर दोनों में बात होने लगी और दोस्ती प्यार में बदल गया जिसके के बाद दोनों साथ जीने मरने मि बात को लेकर शादी करने का मन बनाया लेकिन प्रेमी के घर वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया । जिसके बाद प्रेमिका प्रेमी के घर पर पहुँचकर हाईवोल्टेज ड्रामा की।

प्यार में उम्र बना अर्चन
दोनों प्रेमी प्रेमिका का उम्र को लेकर कानून ने दोनों की शादी करने पर बाधा बन गई है जिसमे कि प्रेमी का उम्र 19 साल है और। प्रेमिका का उम्र 16 साल बताया जा रहा है इस लिए नाथनगर थाना पुलिस में प्रेमी जोड़े को समझाते हुए कहा कि अभी नाबालिग है जिसको लेकर पुलिस कानून का उलंघन नही कर सकता और दोनों प्रेमी प्रेमिका को पुलिस समझाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.