Breaking News

स्मार्ट क्लास में अ’श्लील गाने देख रहे स्टूडेंट:गोपालगंज में आव ए जान बैगन ले ला गाने पर मस्ती करते दिखे

गोपालगंज के एक सरकारी स्कूल की स्मार्ट क्लास में टीवी पर अश्लील भोजपुरी गाने देखते छात्रों का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो मांझा प्रखंड के धर्मपरसा हाई स्कूल का है। वीडियो में छात्र आव ए जान बैगन ले ला गाने पर मस्ती करते दिख रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वीडियो कब का है। फिलहाल सामने आए वीडियो के आधार पर शिक्षा विभाग जांच में जुट गया है।

इस बारे में स्कूल के प्राचार्य अनवर अली ने बताया कि शुक्रवार को लंच के बाद शिक्षक नमाज पढ़ने चले गए थे। विद्यालय में दो-तीन शिक्षक ही बचे थे। तभी इसी दौरान फर्स्ट फ्लोर पर चल रही स्मार्ट क्लास में छात्रों ने शरारत से भोजपुरी गीत बजा दिया है। आगे से इसका ध्यान रखा जाएगा। क्लास में ताला नहीं लगे होने से दिक्कत हुई है।

गाने पर मौज-मस्ती करते दिखे छात्र।

गाने पर मौज-मस्ती करते दिखे छात्र।

स्थानीय धर्मपरसा हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास में LED स्क्रीन पर खेसारी लाल यादव का गाना चल रहा था। तभी किसी ने इसका वीडियो अपने कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी आलोचना करना शुरू कर दी है। वे स्कूल प्रशासन से छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है। साथ ही इसके बारे में स्कूल के प्राचार्य से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.