मध्य प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीचज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद सिंधिया सीधे अपने आवास पहुंच गए। सिंधिया के आवास पर पहले से मौजूद मीडियाकर्मियों ने जब उनसे भाजपा में शामिल होने का प्रश्न पूछा तो सिंधिया ने हैप्पी होली बोलकर चले गए। बताया जा रहा है कि सिंधिया आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण नहीं करेंगे। वे कल शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

इससे पहलेज्योतिरादित्य सिंधिया और बेंगलुरु में मौजूद 22 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लाल जी टंडन से इस्तीफा देने वाले 22 में छह मंत्रियों को पद से हटाने की सिफारिश की है। देवास के हाटपिपलिया से विधायक मनोज चौधरी ने भी इस्तीफा दिया, इस्तीफा देने वाले विधायकों की संख्या 22 हुई। इसमें मंत्री इमरती देवी, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया,प्रद्युम्न सिंह तोमर और डॉ. प्रभुराम चौधरी शामिल हैं।
अखबार नई दुनिया के अनुसार इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को ई-मेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है। कमलनाथ से मिलकर कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने कहा कि राज्य सरकार मजबूत है और यह चलती रहेगी। कोई कह रहा है इस वजह से सरकार नहीं गिरेगी। हमारे पास पर्याप्त विधायक हैं। वहीं दिल्ली में अपने आवास से सिंधिया निकल गए हैं।वह जल्द भाजपा में शामिल होने का एलान कर सकते हैं।


Input: Jagran



Leave a Reply