Breaking News

नगर विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर SVU का शिकंजा:पटना के फ्लैट में चल रही है छापेमारी

भ्रष्टाचार के आरोप में एक और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ऊपर कानूनी शिकंजा कसा है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में इस बार नगर विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर लपेटे में हैं। इन पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार की सुबह से छापेमारी भी चल रही है। मामला पटना का है।

जिस एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ऊपर SVU ने शिकंजा कसा है, उनका नाम अनिल कुमार यादव है। पटना के पुनाईचक स्थित रामगोविंद इन्क्लेव में इनका फ्लैट है और छापेमारी यहीं चल रही है। आरोप है कि सरकारी नौकरी में आने के बाद से इन्होंने खूब भ्रष्टाचार किया है। अवैध तरीके से रुपए कमाए हैं।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की गाड़ी।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की गाड़ी।

साल 1996-97 में अनिल कुमार यादव सरकारी नौकरी में आए थे। तब से ये सरकारी पद का दुरुपयोग करते आ रहे हैं। इनके काले कारनामों की जानकारी SVU को मिली थी। जिसके बाद इनके बारे में गुप्त तरीके से पहले जांच हुई। उसमें मिले सबूतों के आधार पर SVU ने अनिल कुमार यादव के खिलाफ 98 लाख 41 हजार 366 रुपए के आय से अधिक संपत्ति का FIR दर्ज किया। फिर स्पेशल विजिलेंस कोर्ट से इनके ठिकानों को सर्च करने के लिए वारंट की मांग की। जो इन्हें मिला भी। इसके बाद से ही आज इनके ठिकानों को सर्च किया जा रहा है। इस मामले में दोपहर बाद बड़ा अपडेट होने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.