Breaking News

डूबती बच्चियों को बचाने वाले को मिला अवार्ड:भागलपुर में नदी में डूब रही तीन बच्ची को बचाया था

भागलपुर जिले के कहलगांव में 18 जुलाई को सती घाट नदी में चार डूबती बच्चियों में से तीन को अपने जान पर खेल कर बचाने वालेविनीत राय को अवार्ड मिला है। ये सम्मान जीवन जागृति सोसाइटी आपदा विभाग की ओर से दिया गया है। सम्मान के तौर पर डीआईजी विवेकानंद ने विनीत राय को एक मेडल पहनाया। एक सर्टिफिकेट, मोमेंटो और सॉल दिया गया।

भागलपुर पूर्वी क्षेत्र के डीआईजी विवेकानंद ने कहा कि विनीत जैसे बहादुर लोगों को जिला और राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र स्तर पर भी सम्मानित करना चाहिए। विनीत ने जो साहस दिखा कर तीन तीन बच्चियों की जिंदगी बचाई है।वो भी बिना अपने जान की परवाह किए बगैर वो वाकई सराहनीय हैं। डीआईजी ने कहा कि जीवन जागृति सोसाइटी ने उन्हें सम्मानित कर एक अच्छा काम किया हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि विनीत को 15 अगस्त को भी सम्मानित किया जाएगा।

विनीत ने कहा- मैं अपने सामने किसी को मरते हुए नहीं देख पाया

कहलगांव निवासी विनीत राय ने बताया कि 18 जुलाई को मैं सती घाट नहाने गया था। चार बच्चियां और नहा रही थी। इस दौरान एक बच्ची डूबने लगी तो उसे बचाने के क्रम में तीन और बच्ची गहरे पानी में चली गई। इसके बाद सभी डूबने लगी तो मैं अपने सामने किसी को मरते हुए नही देख पाया। मैं भी गहरे पानी में कूद पड़ा और चार में से तीन लड़की को बचाने में सफल हुआ। एक लड़की को नही बचा पाने का काफी अफसोस हुआ। मुझे बहुत अच्छा लगा कि मुझे सम्मानित किया गया। मैं हर व्यक्ति से अनुरोध करना चाहूंगा कि लोगो के मदद के लिए आगे आए। लोगो की मदद करने में काफी खुशी मिलती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.