Breaking News

हर हर महादेव के नारों से गूंजा बक्सर:गंगा घाट से बाबा ब्रह्मेश्वर धाम तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सावन के दूसरे सोमवारी से पहले रविवार की देर शाम से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। आस्‍था में डूबे भक्‍तों ने हर-हर बम-बम के नारों से घाटों को गुंजायमान कर दिया।ब्रम्हपुर के स्थानीय लोगो की माने तो सोमवार की सुबह 10 बजे तक 30 हाजर श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जा चुका है।

भक्तों द्वारा कलश में जल लेने के बाद बाबा ब्रह्मेश्वर मंदिर से बक्सर के रामरेखा गंगा तट बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजता रहा।वही कई भक्त DJ की धुन पर नाचते गाते ब्रम्हपुर पहुंच जलाभिषेक करते नजर आये।जिला प्रशासन द्वारा भक्तों की भीड़ देखते हुए पहले से ही सुरक्षा कड़ी कर रखी थी।रविवार की रात सें सोमवार की सुबह से ही घाट से लेकर मंदिर तक भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। बक्सर क्षेत्रित शिवालयों में भी भारी भीड़ जैसा नजारा है।बता दे कि बक्सर जिला सावन महीने की शुरुवात होते ही शिवमय नजर आता है।

लेकिन सावन के दूसरे सोमवार के ठीक एक दिन पहले से ही सड़कों पर आस्‍था का जो सैलाब देखने को मिल रहा है वो अद्भुत है। वही सोमवार की सुबह बक्सर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में भक्तिपूर्वक स्‍नान किया और भगवान शिव की अराधना की।कोरोना के चलते 2 साल तक इस तरह खुलकर भक्ति भावना में गोते न लगा पाए शिवभक्‍त आज पूरे हर्षोल्लास में दिखाई पड़ रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.