Breaking News

PU में बढ़ी फीस को लेकर बवाल:छात्रों ने कहा- पूर्णिया विवि 1000 लेकर कर रहा आर्थिक दोहण

पूर्णिया विवि में बढ़े फीस को लेकर बवाल शुरू हो गया है। कई छात्र संगठन बढ़ी फीस का विरोध कर रहे हैं। छात्रों ने कहा कि पीजी सत्र 2021-23 का आवेदन शुल्क अत्यधिक रखा है। छात्र अंकित झा ने कहा कि 23 जुलाई 2022 को उप कुलसचिव के कार्यालय से चिट्ठी जारी की गई थी। इसमें पीजी में नामांकन के लिए छात्रों से मोटी रकम वसूलने का मन बना लिया है। नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जेनरल और ओबीसी के लिए 1000 व एससी-एसटी छात्रों के लिए 700 रुपया रखा गया है।

बीएनएमयू से तीन गुणा से अधिक है पीयू का फीस

छात्रों ने कहा कि बीएनएमयू में पीजी के ऑनलाइन नामांकन के लिए मात्र 300 रुपया रखा गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय इसका 3 गुणा अधिक शुल्क यानी 1000 रुपया रखा है। यह छात्रों के साथ सरासर अन्याय है। विवि प्रशासन को छात्रों की जरा भी चिंता नहीं है। इस तरह का कार्य बार-बार छात्रों के साथ दोहराया जा रहा है।

डिग्री में छात्रों से लिया था 600 रुपया, बीएनएमयू का था 150

बतादें की पूर्णिया विश्वविद्यालय यूजी में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क छात्रों से 600 ली जा रही थी। वहीं पड़ोस के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में यूजी में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 150 रुपया रखा गया था।

फीस अगर कम नहीं हुआ तो सीएम तक पहुंचेगी बात

अंकित झा ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क इतना क्यों लिया जा रहा है। अगर विवि प्रशासन फीस कम नहीं करता है तो यह मामला अब सीएम के पास जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.