Breaking News

दूसरी सोमवारी पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी:जलाभिषेक करने गए भक्तों का उमड़ा सैलाब, बोलबम के नारे की गूंज

जहानाबाद जिले की प्रसिद्ध बाणवर स्थित बाबा सिद्ध नाथ के मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को भक्त जनों के जनसैलाब उमड़ है। दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा को जल अर्पण करने के लिए पहुंचे हुए हैं। सुबह से ही महिला एवं पुरुष भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। बोलबम के नारे के साथ बाणवर पहाड़ गूंज उठा है।

ज्ञात हो कि सावन के महीने में दूर-दूर से बाबा सिद्ध नाथ के जल अर्पण करने के लिए भक्तों पहुंचते हैं। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए समुचित व्यवस्था भी की गई है। मंदिर के प्रबंधक गुड्डू कुमार ने बताया कि लगभग पचास हजार लोगों की जल अर्पण करने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी चौकस है।

भक्तों की लगी भीड़।

भक्तों की लगी भीड़।

लोगों की मान्यता है कि जो भी बाबा जल अर्पण कर सच्चे दिल से जो बर मांगता है उसकी मनकामना पूर्ण होती है। इसीलिए इस बाबा का नाम सिद्धनाथ बाबा कहा जाता है। सभी की मनोकामना पूर्ण सिद्धि करते हैं। सावन के महीने में जल अर्पण करने के लिए भारी भीड़ होती है। ज्ञात हो कि लगभग 4 किलोमीटर पहाड़ के ऊपर बाबा सिद्ध नाथ का मंदिर है। जहां लोग पहाड़ पर चढ़कर बाबा जल अर्पण करते हैं। अपनी मान कामना पूर्ण करने के लिए बाबा से प्रार्थना करते हैं। पहाड़ के चट्टानों को काटकर रास्ता बनाया गया है। पहाड़ के चट्टानों पर चढ़कर लोग बाबा सिद्ध नाथ के मंदिर के प्रांगण में पहुंचकर भक्तजन जल अर्पण कर रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.