Breaking News

मुजफ्फरपुर में तालाब से लावारिस हालत में निकली बाइक:लोगों ने लाश होने की भी जताई आशंका

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के सरमस्तपुर स्थित एक तालाब से लावारिस हालत में फेंकी हुई बाइक निकली। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बाइक को पानी से बाहर निकाला गया। लाल रंग की बाइक है। जिसका सीट भी फटा हुआ है। बाइक दिखने में काफी पुरानी लग रही है। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है।

इसके नम्बर से ऑनर का पता करने के लिए DTO से संपर्क साधा जाएगा। वहीं बाइक मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने चर्चा शुरू कर दी कि तालाब में लाश भी हो सकता है। अब इस आशंका को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाशी ली जा रही है। हालांकि लाश का कोई पता नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि अगर लाश होता तो वह किनारे में ही होता। हो सकता है कि बाइक चोरी या लूट की हो। जिसे ठिकाना लगाया गया है। जांच व सत्यापन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.