Breaking News

पत्नी गई मायके तो पति ने की दूसरी शादी, पूर्णिया में महिला के साथ ससुराल वालों ने की मा’रपी’ट,

पूर्णिया के धमदाहा थानक्षेत्र क्षेत्र में पहली पत्नी के रहते हुए पति दूसरी शादी कर ली। इसके बाद जब पहली पत्नी पूछने ससुराल पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। धमदाहा के कृष्णानगर निवासी शुभम कुमार पर पहली पत्नी रुपम कुमारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए धमदाहा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता रुपम ने बताया-2018 में हुई शादी

पीड़िता रुपम कुमारी ने बताया कि मेरी शादी वर्ष 2018 में हुई थी। शादी में मेरे मायके वालों ने जमीन बेचकर लगभग 7 लाख रुपये का जेवर व लकड़ी का सामान बर्तन बगैरह उपहार स्वरूप देकर विदा कर ससुराल भेजा था। शादी के 6 माह बाद से ही पति शुभम साह, ससुर – उपेंद्र साह, सास- डोली देवी द्वारा 10 लाख रुपये दहेज का मायके से लाने के लिए कहने लगी। पैसा नहीं लाने का कहने पर खाना पानी बंद करने लगी। जबकि उस समय मैं गर्भवती अवस्था में थी।

23 जुलाई को पता चला की पति कर ली है दूसरी शादी

23 जुलाई को मुझे मालूम हुआ कि मेरे पति परिवार वालों के साथ मिलकर दूसरी शादी कर ली है। तब मैं अपनी मां, भाई व पुत्री जानवी कुमारी के साथ सुपौल से सुसराल कृष्णानगर पहुंची, तो ससुराल वालों ने मुख्य गेट पर ही पति, ससुर, सास व दूसरी पत्नी ने हमलोगों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी। जिसके बाद धमदाहा थाने में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाई हूं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.