Breaking News

मुजफ्फरपुर में दवा लेने के बहाने गेट खुलवाया, मा’री गो’ली:पेट में लगी गो’ली

मुजफ्फरपुर जिले में बाइक सवार अपराधियो ने दवाई लेने के नाम पर दवा संचालक दिलीप कुमार को गोली मार दी है। गोली उनके पेट मे जाकर लगी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्तिथ नरियार मन चौक की है। जहां बाइक सवार अपराधियो ने दवा संचालक गोली मार दी है।

घटना के बाद दिलीप अपराधियो से भिड़ गए। लेकिन, अपराधी कांटी की ओर फरार हो गया। खून से लथपथ हालत के उन्हें शहर के जुरन छपरा स्तिथ निजी अस्पताल के भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सको ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहा उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मामले में दिलीप के बहनोई करजा थाना के बगाही निवासी रामलगन राय ने बताया कि नरियार मन चौक के पास उनका निजी सेंटर है। जहां दवाई से लेकर प्राथमिक उपचार किया जाता है।

दिलीप कुमार तुर्की ओपी के भवानीपुर का रहने वाला है। वह सेंटर पर ही रहता था। सुबह करीब 3 बजे के बाद बाइक सवार तीन बदमाश आये थे। सेंटर का दरवाजा खटखटाया। कहा कि पेट मे दर्द है। दवाई दीजिये। इसपर वह उठकर दरवाजा खोला। इसके बाद तीनों बदमाश भीतर घुस गए। सभी ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। उसमें से एक नए गोली चला दिया। इसपर दोनो के बीच धक्का मुक्की भी हुई। गोली मारने के बाद बदमाश भागने लगे। जिसे घायल ने पकड़ने की पुरजोड़ कोशिश की। लेकिन, वह पकड़ में नही आ सका। थोड़ी दूर तक वह बाइक से घिसटता भी गया। लेकिन, बदमाश कांटी की ओर फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि इस दौरान एक बदमाश का हथियार गिर गया। जबकि, एक गमछा भी हाथ मे रह गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से गमछा समेत अन्य सामान बरामद किए है। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.