Breaking News

‘पापा दा’रू पीकर रोज मा’रपी’ट करते हैं’:फुलवारी शरीफ में पति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों को मा’रपी’ट कर घर से निकाला

पटना के फुलवारी शरीफ में एक पति ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों को रविवार को घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया। अपने पति के मारपीट से डरी सहमी महिला तीन बच्चों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में शरण लेने पहुंची। 10 वर्ष की नाबालिक सौम्या ने बताया कि उनके पिता शराब के नशे में उनकी मम्मी और उनके भाई-बहनों को बुरी तरह पिटाई करते हैं। इधर, जानीपुर थाना प्रभारी उत्तम कुमार का कहना है कि अगर उनके पास मामला आता है तो वह इस पर कार्रवाई करेंगे।

आरती कुमारी ने बताया कि उनके पति राजकुमार सोनी जो बभनपुरा में ज्वेलरी का दुकान करते हैं। आरती ने बताया कि 2011 में उनकी शादी हुई थी। उनके तीन बच्चों में सौम्या कुमारी (10 ), उत्कर्ष कुमार (9) और सृष्टि कुमारी (6) की है।

सौम्या।

सौम्या।

सौम्या अपने पिता के अत्याचारों को बताते हुए अचानक रो पड़ती है। सौम्या ने बताया कि उनके पिता शराब के आदी हैं। प्रतिदिन शराब पीकर घर पर पहुंचते हैं और उनकी मम्मी और भाई-बहनों के साथ मारपीट करते हैं। पत्नी आरती देवी ने बताया कि उनके पति के अत्याचार से वे और उनके तीनों बच्चे काफी परेशान हैं।

इस मामले को लेकर जब आरती देवी के पति राजकुमार सोनी से बात की गई तब उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी बेवजह उनसे बराबर लड़ाई झगड़ा करती है। राजकुमार का यह मानना है कि उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के लिए काफी कुछ किया लेकिन उनकी पत्नी का स्वभाव ही बहुत खराब है, जिसके कारण वह उन्हें बदनाम कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.