Breaking News

राहगीरों से लूटपाट करनेवाले 8 नाबालिग समेत 10 गिरफ्तार:नालंदा में बदमाशों के पास से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ बाइक-मोबाइल भी जब्त

नालन्दा जिला अंतर्गत नूरसराय थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम छापेमारी कर दस अपराधियों को एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि बिहारशरीफ एकंगरसराय मार्ग पर नूरसराय थाना क्षेत्र के करण बिगहा मोड़ के पास 18 जुलाई की शाम में कुछ अपराधियों ने कुछ राहगीरों के साथ मारपीट करते हुए बाइक व मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। केस के अनुसंधान के क्रम में शनिवार की देर शाम नूरसराय पुलिस के द्वारा एकंगरसराय के पंचमुहवा पुल के पास दो लोगों को संदेहास्पद स्थिति में तलाशी लिया गया। तलाशी लेने के क्रम में दोनों के पास से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। दोनों गिरफ्तार अपराधी किसी बड़े घटना का अंजाम देने के फिराक में थे। पूछ ताछ के क्रम में करण बिगहा मोड़ के पास हुई घटना में संलिप्त होने की भी पुष्टि किया। दोनों के निशानदेही पर औंगारी व एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में छापेमारी कर कुल दस अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अपराधियो के निशानदेही पर लूटी गई बाइक को पटना से बरामद किया गया। साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गयी मोबाइल भी बरामद किया गया। अपराधियों के पास से छह मोबाइल और चार बाइक भी जब्त किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधियों में औंगारी थाना के अविनाश कुमार व राजकुमार के अलावे आठ नाबालिक अपराधी शामिल है। नाबालिक अपराधियो में एक इस्लामपुर थाना व सात एकंगरसराय थाना क्षेत्र के हैं। सभी अपराधियों पर नूरसराय, हिलसा व एकंगरसराय थाने में विभिन्न कांडों में प्राथमिकी दर्ज हैं।

गिरफ्तार अपराधी आये दिन राह चलते राहगीरों को मारपीट कर लूट पाट जैसे घटना को अंजाम दिया करते थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.