मुजफ्फरपुर : मोतीपुर प्रखंड भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का एक दिवसीय प्रतिनिधि सम्मेलन आगामी 7 अगस्त को नरियार स्थित पावर ट्रैक ट्रैक्टर एजेंसी के परिसर में आहूत की जाएगी। उक्त निर्णय रविवार को पावर ट्रैक ट्रैक्टर एजेंसी के परिसर में संपन्न हुए फ्रंट के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में ली गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया प्रमोद ठाकुर तथा संचालन विनय ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फ्रंट का अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष का भी चुनाव किया। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व मुखिया प्रमोद ठाकुर को प्रखंड अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया शशि रंजन कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह, पंचायत समिति सदस्य सोनू सिंह महंथ सुबोध ठाकुर व मनोज पांडे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गय।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि सत्ता व शासन की उपेक्षा के कारण आज हमारा समाज काफी कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा कि कल तक हमारा समाज राजनैतिक व सामाजिक रूप से समाज मे अग्रणी भूमिका में था। लेकिन आज हमारे समाज को सभी राजनीतिक दलों द्वारा मजबूर व पिछलगू समझे जाने लगा है।

उन्होंने कहा कि आज स्थिति है कि हमारे समाज को राजनीतिक दलों के द्वारा बड़ी चालाकी से सत्ता में हैसियत को सीमित कर दी गई है। जिससे हम अब कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अब हम अपने अधिकार के लिए लड़ेंगे, एकजुट होंगे ।। साथ ही अपने पुरखों के विरासत को फिर से पुनः स्थापित करेंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों आगामी 7 अगस्त प्रतिनिधि सम्मेलन में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी लोगों से आह्वान किया ।

इस मौके पर बैठक को समाजसेवी गोपाल शाही, पूर्व प्रमुख मणि भूषण शर्मा , कमलेश कुमार सिंह, श्री कृष्णा, राहुल कुमार, पूर्व मुखिया शशि रंजन प्रसाद सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह, मुखिया सर्वेश कुमार मुन्ना, विनय ठाकुर, पूर्व संजय दुबे, चुम्मन पांडे ,मनोज पांडे, नरेंद्र कुमार, उमेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, सुरेश चंद्र चौधरी, श्याम कुमार राय, पुरुषोत्तम पांडे आदि लोगों ने बैठक को संबोधित किया।



Comment here