Breaking News

ब्रह्मपुरा में वार’दात:केयरटेकर काे पि’स्टल के बल पर कब्जे में लेकर इंजीनियर के घर डाका

ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से करीब 100 मीटर की दूरी पर बीबीगंज गुमटी के निकट शुक्रवार की देर रात एनएचआई के इं. नवीन सिन्हा के घर पर अपराधियाें ने डाका डाला। इस दाैरान एनएचएआई के केयर टेकर अमर कुमार काे पिस्टल के बल पर बंधक बना कर करीब दाे घंटे लूटपाट की। इस दाैरान आलमीरा काे ताेड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा पुलिस ने पहुंच कर जांच की। दाे माह पहले इसी इलाके में सीबीआर्ई के रिटायर्ड अधिकारी के घर डाका डाला गया था। ब्रह्मपुरा के जागरण चौक निवासी अमर कुमार ने बताया, शुक्रवार की रात वे खाना खाकर साे गए थे। रात के करीब दाे बजे 10 से अधिक अपराधी घर में घुसे। सभी गेट काे ताेड़ कर छत पर गए, फिर वहां से वे घर में रूम का गेट काट दिया और वे सभी उसके पास आए और पिस्टल सटा दी।

चार लाेगाें ने उसे बंधक बना लिया। बाकी ने घर के सभी गेट काे ताेड़ कर गाेदरेज की अलमीरा काे ताेड़ कर लूटपाट की। केयर टेकर अमर कुमार ने बताया, मकान के नीचे निजी स्कूल है। ऊपर में मकान मालिक का घर है। अपराधियाें ने शोर करने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद फरार हो गए। उसने बताया कि सभी चेहरे पर काले कलर का कपड़ा पहने थे। स्थानीय भाषा बोल रहे थे। उसने बताया कि अपराधियाें ने उसका माेबाइल भी छीन लिया था। एक अपराधी ने कहा, माेबाइल ले चलते हैं, लेकिन दूसरे ने कहा, माेबाइल से पकड़ा जाएंगे। उसके बाद फाेन फेंक दिया।

सीबीआई अधिकारी के घर लूटपाट के मामले में चाेरी की धारा में की गई थी एफआईआर

हथियार से लैश अपराधियाें ने एक माह पहले ब्रह्मपुरा थाने के बीबीगंज रेलवे गुमटी के निकट केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व सलाहकार उमाशंकर सिंह के घर में लूट-पाट की थी। अपराधियाें ने तब डेढ़ लाख रुपए और 15 लाख के गहने लूटे थे। उस वक्त घर पर 75 वर्षीय उमाशंकर सिंह व उनकी पुत्री अनीता उर्फ अन्नू हीं थीं। मामले में पुलिस चाेरी की धारा में एफआईआर की थी।

पुलिस की थ्याेरी… इंजीनियर के भाई पर दर्ज है 46 लाख रुपए गबन का मामला

ब्रह्मपुरा थानेदार अनिल गुप्ता का कहना है, रात में जिस समय पुलिस काे सूचना दी गई, उसी समय पहुंच कर जांच की गई। अभी लिखित शिकायत नहीं दी गई है। क्या कुछ लूटा गया यह भी नहीं बताया जा रहा। इं. नवीन सिंहा के भाई डाॅ. नतीन सिंहा पर दाे माह पहले नाैकरी दिलाने के नाम पर 46 लाख गबन करने की एफआईआर कराई गई है। आराेप है कि नाैकरी नहीं हाेने पर 6 लाख चेक से डाॅ. नतीन ने वापस भी किया। तीन लाेगाें काे मामले में अभियुक्त बनाया गया था। अब इं. सिंहा के आने के बाद ही सबकुछ साफ हाेगा। दूसरी आेर, इं. सिंहा का कहना है, भार्ई से उनका काेई वास्ता नहीं है। पुलिस अगर मामले से इस घटना काे जाेड़ रही है ताे मेरा मानना है कि हत्या की नीयत से घटना काे अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.