Breaking News

जल भरने सुल्तानगंज जा रहे युवक की हा’दसे में मौ’त:साथ में रहे घा’यल युवक ने बताया- फोन आने पर लौटते वक्त अनियंत्रित हो गई बाइक

अमरपुर बांका पथ पर आनंद मार्ग के समीप छतहरा मोड़ पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बांका जगतपुर के घायल सतीश कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों पशुपति झा के पुत्र अनुराग झा एवं एक अन्य युवक गुलशन कुमार के साथ बाइक से सुल्तानगंज जल भरने जा रहे थे। अनुराग झा बाइक चला रहे थे। मासूमगंज के समीप पंहुचते ही उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया तथा अनुराग वापस लौटने लगा। वे दोनों भी उसके साथ घर वापस लौटने लगे। अमरपुर बांका पथ पर आनंद मार्ग के समीप छतहरा मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई तथा एक पेड़ से टकरा गई जिसमें अनुराग झा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सतीश गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस ने दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अमरपुर पंहुच गए तथा युवक को मृत अवस्था में देख दहाड़ें मार कर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि मृतक की पिछले दिनों एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी लगी थी। इस खुशी में वह जल भर कर देवघर जाने के लिए निकला था। लेकिन मौत ने उसे रास्ते में ही घेर लिया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.