Breaking News

#MUZ : नदी में डूबे युवकों के पीड़ित परिवार से मिला फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल, बंधाया ढाढास

मुजफ्फरपुर : बीते सोमवार को मीनापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर घाट पर नदी में डूबने से मृत कांटी किशुनगर निवासी बादल, शिवम एवं राहुल के परिजन से गुरुवार भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल मिला ।

फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में किशुन नगर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने परिजनों को ढांढस बंधाया एवं मृतक तीनों युवकों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने घटना को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इन तीनों नौजवान के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुआ है। ये तीनों युवक साहसी, पराक्रमी एवं समाज के प्रति समर्पित थे। इन नौजवानों के प्रयास से समाज में नशा एवं अन्य सामाजिक कुरीति समाप्ति की ओर था। वही किशुनगर के नौजवान रोजी – रोजगार व पठन-पाठन में काफी रुचि लेने लगे थे।

मौके पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने अपर समाहर्ता आपदा से बात कर इस दुर्घटना में मृतक युवकों के परिजनों को शीघ्र पांच लाख रुपया की सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

परिजनों से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में फ्रंट के जिला महासचिव रणधीर कुमार सिंह, कमलेश कांत गिरी, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, रमेश ठाकुर, निखिल कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह आदि प्रमुख लोग शामिल थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.